0 सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी संस्थानों पर शान से फहराया तिरंगा
konch4 konch5कोंच-उरई। आजादी की दीवानगी का जश्न पूरे देश के साथ कोंच इलाके में भी धूमधाम और देशभक्ति के जज्वे के साथ मनाया गया। 70वें स्वाधीनता दिवस पर चारों ओर तिरंगे की धूम दिखी, नगर व क्षेत्र में सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
तहसील भवन पर ठीक आठ बजे उपजिलाधिकारी गोरेलाल शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित तहसील कर्मियों व गणमान्य नागरिकों ने राष्टड्ढ्रगान गाकर व एपी गारद ने बंदूकों से तिरंगे को सलामी दी। आयोजित संगोष्ठी में एसडीएम ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम आजाद हैं लेकिन यह आजादी तब और सुखदाई होगी जब हर व्यक्ति अपना काम ईमानदारी के साथ करेगा। तहसीलदार भूपाल सिंह ने भी लोगों को याद दिलाया कि जो आजादी हमारे पुरखों ने हमें विरासत में दी है उसे अक्षुण्ण बनाये रखने की जिम्मेदारी अब हमारी है। संचालन निर्भय यादव ने किया। लेखपाल सदर नरेन्द्रसिंह, वीरेन्द्र, शारदा, रामरूप पंकज, विश्वम्भरदयाल जाटव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कोतवाली भवन पर पुलिस उपाधीक्षक अवधेशकुमार शुक्ल ने तिरंगा फहराते हुये अधीनस्थों को आजादी के मायने बताते हुये कहा कि आज अंग्रेजों का शासन नहीं है बल्कि हम आजाद हिंदुस्तान के बाशिंदे हैं, सो हमें अंग्रेजियत की मानसिकता नहीं पाल कर देशवासियों को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिये काम करना है। प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह, एसएसआई अजयकुमार सिंह, एसआई रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, राजेन्द्रप्रसाद दुवे, ब्रजेश यादव, उदयपाल सिंह, विनोद त्रिपाठी, संजीव यादव, सुरेशबाबू, बच्चाबाबू, उर्मिला, राजाभैया, श्रीप्रकाश यादव, मुकेश, विवेक यादव, सत्येन्द्र, गौरव, अवनीश, प्रदीप, अभिषेक सहित तमाम पुलिसजन उपस्थित रहे। विजय बारहदरी पर बार संघ अध्यक्ष अंबरीश रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया, अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। एलएसएस जुझारपुरा पर अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह और सहकारी क्रय विक्रय सोसाइटी पर अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी ने ध्वजारोहण किये। बुंदेलखण्ड खादी ग्रामोद्योग संस्थान पर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने झण्डा फहराया।
नगर पालिका कार्यालय पर ईओ विनोद सोलंकी ने ध्वजारोहण किया और तमाम गणमान्य नागरिकों ने स्वाधीनता पर्व को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। विज्ञान विशारद सीरौठिया, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, असित कुशवाहा, नरेन्द्र मयंक, शकील मकरानी, बादामसिंह कुशवाहा, महावीर यादव, अनुराग गुप्ता, संजय सोनी, फहीम उद्दीन, रानी यादव, शकीला बेगम, रचना याज्ञिक, प्रकाश बाल्मीकि, पुरूषोत्तम गौतम, सतीश कमल, राधे तिवारी, गजराज कुशवाहा, घनश्याम राठौर, चंद्रप्रकाश गुप्ता, जीवनलाल बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम ने ध्वजारोहण किया, प्रियाशरण नगाइच, श्रीनारायण दीक्षित, ओमप्रकाश कौशिक, मोहम्मद अहमद, सेठ नसरुल्ला, प्रमोद शुक्ला, अनिल पटैरया, गोविंद शुक्ला, ओमी कुशवाहा, लालप्रताप, डॉ. ब्रजमोहन राठौर, राजेन्द्र निगम, रामकिशोर पुरोहित, आफाक अहमद, विशाल कैफी, हरगोविंद राठौर सहित तमाम कांग्रेसियों ने विचार व्यक्त किये। गल्ला मण्डी में मण्डी सचिव डॉ. दिलीपकुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया। बस यूनियन कार्यालय पर अध्यक्ष मल्लूशाह ने झण्डा रोहण किया। खंड विकास कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख ऐंन्द्रकुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। किराना कमेटी के कार्यालय पर अध्यक्ष कमलेश गिरवासिया ने झंडा फहराया, हरिकिसुन राठौर, गौरव तुसेले, कल्लू कनकने, वीरेन्द्र मिठया, राकेश मित्तल, प्रदीप मेडिकल, रवीन्द्र, विनोद गुप्ता, पप्पू मोटे, किसुन चच्चा, राममोहन राठौर, संदीप अग्रवाल, अनिल बादशाह, राहुल राठौर, संजय मित्तल, जगदीश खिल्ली, श्यामविहारी तीते आदि मौजूद रहे। सहकारी समिति पहाडगांव में संस्था उपाध्यक्ष रघुवीर शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

Leave a Reply