16orai11उरई। कृष्णा नगर स्थित फाॅस्टर किडज स्कूल में स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडा रोहण के बाद बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। शहीदों की याद में उनके द्वारा मंचित की गई प्रस्तुतियों को इस अवसर पर आये अभिभावकों ने भाव विभोर होकर देखा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव ने झंडा रोहण कर स्वतंत्रता संग्राम की वीर हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानाचार्या पल्लवी श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की याद हमें दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के अमर शहीदों को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही है कि हम जिस जगह और जिस भूमिका में हैं वहां ऐसा कार्य करें जिससे देश और समाज आगे बढ़ सके। कार्यक्रम में मीना श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव व सभी शिक्षिकायें उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के बाद राहुल यादव द्वारा काशीराम काॅलौनी में वंचित तबके के बच्चों को कराई जा रही निःशुल्क पढ़ाई के लिए गठित बुंदेलखंड विकास समिति के सहयोग से बच्चों के बीच जाकर उन्हें काॅपी, पैन्सिल, केले आदि का वितरण किया गया।

Leave a Reply