cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कानपुर और आसपास के जिलों के पत्रकारिता के कैरियर बनाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए खबर है कि माखनलाल चतुर्वेदी यूनीवर्सिटी भोपाल के कानपुर स्थित कुमार मीडिया इंस्टीटयूट सेंटर में रेगुलर डिग्री और डिप्लोमा के फार्म उपलब्ध हो गये हैं।
माखन लाल चतुर्वेदी यूनीवर्सिटी हिंदी पत्रकारिता के कोर्सों के लिए सबसे अग्रणी यूनीवर्सिटी है जिसमें पढ़ने का अवसर प्राप्त करना पत्रकारिता के हर छात्र-छात्रा के लिए सबसे पहली प्राथमिकता होता है। इस यूनीवर्सिटी के द्वारा पिछले 16 सालों से कानपुर में कुमार मीडिया इंस्टीटयूट में स्टडी सेंटर चलाया जा रहा है। यह सेंटर पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर ट्रेनिंग और प्लेसमैंट के लिए भी मशहूर है।
सेंटर के निदेशक सतेंद्र चैहान के मुताबिक 16 वर्षों में उनके सेंटर के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्लेसमैंट मिल चुका है जो कि एक रिकार्ड है। यह सेंटर नोयडा में भी अपनी एक शाखा शुरू कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि निकलने के पहले मोबाइल नं. 9453026550, 51 और 9336123491 पर सारी जानकारियां ले सकते हैं।

Leave a Reply