उरई। अपने अंर्तमन को प्रसन्न रखने की साधना के जरिये ही आज के जानलेवा तनाव से लोगों को छुटकारा मिल सकता है। रामकृष्ण मिशन की हार्टफुलनेस क्रिया इसी साधना का दूसरा नाम है। पढ़ाई के तनाव से जूझते किशोंरो के लिए यह साधना बेहद अहम है जिसके द्वारा वे प्राकृतिक तौर पर उत्फुल्लता का वरदान प्राप्त कर सकते हैं।
यह बात बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में शुरू हुये दो दिवसीय हार्टफुलनेस शिविर का शुभारंभ करते हुए राजकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल के सीएमएस मेजर रणवीर सिंह ने कही। शिविर में कृभकों के सुपरवाइजर डाॅ. एवी उपाध्याय, मेडिकल काॅलेज के रिटायर प्रो. डाॅ. केपी गुप्ता, मणीन्द्र श्रीवास्तव, शिवकुमार मिश्रा और जमुना भी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित करने में भूमिका निभायेगें।
बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर इं. अजय इटौरिया ने कहा कि मात्र आधा घंटे की हार्टफुलनेस साधना छात्रों को फ्रेश करने के लिए पर्याप्त है। उन्होेने कहा कि इससे तनाव छात्र के आसपास नही फटकेगा और वह पूरे मनोयोग से पढ़ाई में जुटा रह सकेगा। 11वीं और 12वीं कक्षा के लगभग ढाई सौ छात्र-छात्रायें शिविर में शामिल हुए। विद्यालय की चेयरमैन सुविधा इटौरिया प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे, उपप्रधानाचार्य आशीष तिवारी, पुरुषोत्तम पुरवार, डाॅ. श्वेता अग्रवाल, शिव दीक्षित, यश प्रताप, केके चतुर्वेदी और केके गुप्ता भी उपस्थित रहे।






Leave a comment