cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। अज्ञात चोरों ने रात्रि में घर में घुसकर लगभग एक लाख रूपए के सोने, चांदी जेवरात सहित 16 हजार रूपए नगद उड़ाए। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरी की सूचना पुलिस को तहरीर देते हुए दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू निवासी बृजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात्रि वह अपने परिवार सहित एक कमरे में सो रहा था। तभी घर की दीवार फांदकर अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए। चोर कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे, मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, सोने की चूड़ी आदि सहित लगभग एक लाख रूपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात व 16 हजार रूपए नगद चुरा ले गए।

Leave a comment