जालौन। कन्या प्राथमिक विद्यालय में सभी छात्राओं को दो-दो ड्रेस वितरित की गईं। नईं ड्रेसें पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी झलकी।
मोहल्ला तोपखाना स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर शासन से प्राप्त ड्रेसों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सभासद राधेश्याम वर्मा द्वारा पूर्व सपा नगरअध्यक्ष इकबाल मंसूरी एवं अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय की छात्रा पायल लक्ष्मी, मंतशा, खुशबू, अपर्णा, राधिका, डोली आदि सहित सभी छात्राओं को दो-दो ड्रेसें वितरित की गईं। वहीं ड्रेसें पाकर सभी छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरोत्तम दास वर्मा तथा प्रधानाध्यापक देवीचरण प्रजापति ने संयुक्त रूप से आए हुए अतिथियों तथा अभिभावकों का आभार प्रकट किया। इससे पूर्व स.अ. मौलाना सुल्तान ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। इस मौके पर अरविंद्र यादव, सद्दाम मंसरूी, इंद्रजीत यादव आदि उपस्थित थे।







Leave a comment