जालौन। अखिल भारतीय पंचायत परिषद व राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाॅक परिसर में संपन्न एक कार्यक्रम के दौरान राम अनुग्रह सिंह (गुड्डू) बिरहरा को परिषद का जिलाध्यक्ष व संजीव सिंह गुर्जर को ब्लाॅक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया।
ब्लाॅक परिसर में अखिल भारतीय पंचायत परिषद व राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन द्वारा संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेंद्र सिंह लौना एवं मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अभपं परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन की संस्तुति पर ग्राम इटहिया, बिरहरा प्रधान राम अनुग्रह सिंह (गुड्डू) को परिषद का जिलाध्यक्ष एवं सहाव प्रधान संजीव सिंह गुर्जर को ब्लाॅक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं नव मनोनीत जिलाध्यक्ष एवं ब्लाॅक अध्यक्ष ने परिषद द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूर्ण लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रामपाल सिंह जगनेवा, कपूर सिंह हरदोई राजा, जसवंत सिंह सारंगपुर, रामू सिंह गुर्जर मलकपुरा, कामता प्रसाद छिरिया सलेमपुर, संजीव निरंजन गायर, रामदेवी काशीपुरा, राजपुत्री भिटारा, पुष्पा देवी नैनपुरा, मधु द्विवेदी कुठौंदा बुजुर्ग, माधुरी देवी रूरा मल्लू आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment