cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। कल 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती पर श्री विश्वकर्मा सर्वसमाज कल्याण समिति के तत्वाधान में नगर भर में भव्य शोभायात्रा निकाले जाने के अलावा संगीत के भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, वहीं मियांगंज इलाके में जबाबी कीर्तन का आयोजन किया जायेगा।
उक्ताशय की जानकारी आयोजन समिति के ऋषि झा एवं सुमित झा ने देते हुये बताया है कि देवशिल्पी की भव्य शोभायात्रा नगर भर में निकाली जायेगी। शोभायात्रा 10 बजे पूर्वान्ह रामलला मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी। क्रय विक्रय समिति परिसर में रात्रि 8 बजे से वहां भजन संध्या का कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्य अतिथि सपा प्रत्याशी लाखनसिांह कुशवाहा होंगे। उन्होंने सभी सजातीय बंधुओं से अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वड्ढान किया है। इधर, मियांगंज में जबाबी कीर्तन का कार्यक्रम होगा बतौर अतिथि पालिका चेयरपर्सन विज्ञान विशारद सीरौठिया शिरकत करेंगे।

Leave a comment