03orai04 03orai03उरई। सरकारी अस्पतालों से लोग क्या उम्मीद करें जिनमें डाक्टर से लेकर पैरा मेडिकल स्टाॅफ तक सिरे से बीमारी के इस जबर्दस्त सीजन में भी बिना छुटटी के गायब हो जाते हैं। ऐसी हालत में घरों के अंदर बिना लाइसेंस के नर्सिंग होम चलाये जा रहे हैं। जिनमें नीम-हकीम मरीजों की जान से खेलते हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अशोक कुमार को कुठौंद में निरीक्षण के समय जब यह हालात देखने को मिले तो वे खुद चैंक पड़े।
रविवार को रात 8 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अशोक कुमार अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचे तो वहां अराजकता की हालत उन्हें देखने को मिली। अस्पताल में कोई स्टाॅफ नही था जबकि एक मरीज नाजुक हालत में इलाज के लिए किसी के आने का इंतजार कर रहा था। उधर चैकीदार छुन्नीलाल लंबी तानकर सो रहा था। सीएमओ के ड्राइवर और अर्दली ने उसे जगाया। सीएमओ ने उसे जमकर फटकार लगाई। इस बीच प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ अशोक कुमार चक भी अपने आवास से आ गये। सीएमओ ने उनसे भी नाराजगी प्रकट की और चैकीदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
इसके बाद सीएमओ ने हाजिरी रजिस्टर का निरीक्षण किया। जिसमें एक दिन पहले 1 अक्टूबर के पन्ने पर डाॅ. संगीता राजपूत, डाॅ. आशीष जादौन, डा. जयावती आर्या, डाॅ. संदीप कुमार सहित एक दर्जन स्टाॅफ के नाम के आगे के उपस्थिति, अनुपस्थिति के काॅलम खाली छोड़ दिये गये थे। सीएमओ ने कहा कि इतने लोगों का एक साथ अनुपस्थित रहना और उनके द्वारा इसके लिए अवकाश भी न लेना संगीन गड़बड़ी है जिसे बर्दास्त नही किया जा सकता। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को आगाह करते हुए सभी नामों के आगे एबसेंट लिखकर उन्हें निर्देश दिया कि वे इनका एक दिन का वेतन काटकर इनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करें।
इसी बीच उन्हें बस्ती में एक घर में अनधिकृत रूप से नर्सिंग होम चलाये जाने की जानकारी मिली। प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ सीएमओ ने उस जगह छापा मारा जहां दो भर्ती मरीजों का इलाज डाॅ. अनिल कुमार उर्फ शीलभद्र गौतम निवासी गोहन और डाॅ. सरोज कुमारी उर्फ बेनीबाई द्वारा किया जा रहा था। उनके पास से राज एण्ड कृष्णा हास्पिटल के पंपलेट मिले जिनमें डाॅ. नरसिंह एमएस जनरल सर्जरी और डाॅ. जय प्रताप एमडी टीबी एण्ड चेस्ट लिखा हुआ था। एसओ को बुलाकर उन्होंने यह कागज जांच के लिए डाॅ. अशोक चक को सौंपे। कहा कि अगर इनकी डिग्रियां फर्जी साबित हों तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।

Leave a comment