04orai01उरई। सरकार फिल्मस की पहली सफल प्रस्तुति देवा की हुकूमत के बाद दूसरी प्रस्तावित फिल्म भाई जान का मुहूर्त जेल रोड स्थित सरकार पैलेस गेस्ट हाउस में धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बालीबुड के जानेमाने एडीटर डायरेक्टर स्वामीनाथ पाण्डेय तशरीफफर्मा रहे। स्वामी नाथ पाण्डेय भाईजान फिल्म की प्रोडक्शन डिजाइन से भी जुड़े हैं।
निर्देशक निजाम खान ने इस दौरान मौजूद शहर के हर क्षेत्र की जानीमानी शख्सियतों के बीच अपने संबोधन में कहा कि अगर जन्म भूमि को कर्मभूमि बना दिया जाये तो माटी का कर्ज चुक जाता है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित फिल्म में बालीवुड के बड़े कलाकार काम करने के इच्छुक थे लेकिन स्थानीय कलाकारों को ही मौका देने का निश्चय हमारी टीम ने किया है।
स्वामीनाथ पाण्डेय ने बुंदेलखंड के कलाकारों की प्रतिभा को सराहा। उन्होंने बताया कि वे पिछले 6 महीने से दूरदर्शन के किसान चैनल पर हर रोज प्रसारित हो रहे मंदा हर युग में प्रोग्राम का भी काॅर्डिनेशन कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने ललितपुर में बुंदेलखंड के कलाकारों का प्रदर्शन देखा है जो लाजबाव हैं।
नई फिल्म का छायाकंन वलीखान करेंगे। कार्यक्रम में इसका सांकेतिक ट्रेलर दिखाया गया। उस्मान खान और इरफान खान ने इस मौके पर बताया कि कलाकारों के चयन की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में आॅडीशन के माध्यम् से शुरू की जायेगी।
फिल्म की कहानी में युवा पीढ़ी के भटकाव और तंत्र में फैले भ्रष्टाचार से होते हुए एक नई सुबह के आगाज को दर्शायेगी। जिसमें अधिकार से ज्यादा जिम्मेदारी की बात की जाती है। छोटे, बड़े जो रियल लाइफ में भी जुड़वा भाई हैं। फिल्म में भी जुड़वा भाई का रोल करते नजर आयेंगे। जबकि डाॅ. रेहान सिददीकी खलनायक के रोल में रहेंगे।
फिल्म मुहुर्त समारोह में काॅ. कैलाश पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार दीवौलिया, बुंदेलखंड के मुहम्मद रफी मिर्जा साबिर बेग, माता प्रसाद वर्मा, रामशरण जाटव, अशोक द्विवेदी, राजीव नारायण मिश्रा, विजय चैधरी, श्रीश्री गोविंद सिंह दाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment