?????????????
?????????????

जालौन-उरई। देवी पंडालों में विराजमान देवी प्रतिमाओं के हवन पूजन का कार्यक्रम देवी भक्तों द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर नगर व क्षेत्र में देवी भक्तों द्वारा कन्या भोज तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया।
नवरात्रि के अंतिम दिन नगर में स्थापित दो दर्जन से अधिक देवी पंडालों में विराजमान देवी प्रतिमाओं पर हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर की छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, कोतवाली रोड पर मां कालेश्वर मंदिर, मोहल्ला बापू साहव में सोनू चैहान के नेतृत्व में रखी देवी प्रतिमा, मोहल्ला काशीनाथ में दीपक द्विवेदी व मोनू यादव के नेतृत्व में, मोहल्ला पुरानी हाट, गणेशजी सहित क्षेत्रीय ग्राम औरेखी में साला सरकार मंदिर पर रखी देवी प्रतिमा पर पुजारी रामकुमार के नेतृत्व में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा ग्राम उदोतपुरा, लहचूरा, कुंअरपुरा, छानी, लौना, प्रतापपुरा, खनुआं, देवरी आदि गांव में देवी पंडालों तथा देवी मंदिरों पर भी हवन पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जगह, जगह कन्या भोज तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में देवी भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर किया। इस मौके पर छोटू गुप्ता, मुनेश कुशवाहा, अनिल प्रजापति, हिमांशु नगाइच, गोपालजी साहू, धीरज वर्मा, विवेक कुमार जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment