konch3कोंच-उरई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजय दशमी के अवसर पर आज कोंच संघ इकाई के तत्वाधान में पथ संचलन का कार्यक्रम आहूत किया गया जिसमें नगर के अलावा जिला व क्षेत्र के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। संचलन के समापन पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया।
नगर में आज आरएसएस द्वारा पथ संचलन का कार्यक्रम आहूत किया गया। सैकड़ों की संख्या में संघ स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कतारबद्घ तरीके से रिदम में चल रहे थे। संघ का घोष संजय सोनी, आशुतोष रावत, धु्रव सोनी, नीरज दुवे सहित कई कार्यकर्ता बजा रहे थे। बजरिया हाटा स्थित श्रीमती सुशीलादेवी महंत सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर से दो कतारों में प्रारंभ हुआ और मालवीय नगर, सुभाषनगर, पटेलनगर, स्टेट बैंक, लवली चैराहा, मानिक चैक, सर्राफा बाजार, रामगंज, चैकी तिराहा होकर रेलवे क्रॉसिंग से होता हुआ मंडी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में समाप्त हो गया। संचलन मार्ग में कई जगह हिंदू घरों से पुष्प वर्षा की गई। लवली चैराहे पर धर्मेन्द्र यादव की टीम ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रचारक पीयूष, नगर संघ चालक डॉ. अनिल झा, नगर कार्यवाह शैलेष सोनी, पूर्व विधायक संतरामसिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मूलचंद्र निरंजन, पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर, मिरकू महाराज, केके मिश्रा, ओमनारायण मिश्रा, संजीव सोनी, मौसम अग्निहोत्री, धर्मेन्द्र दुवे, दशरथ पटेल, ओमप्रकाश दुवे तूमरा, आशुतोष मिश्रा, आकाश बुधौलिया, विनोदकुमार सिंह गुर्जर, संजय सेंगर, विवेक तिवारी, दीपेन्द्र सेंगर, चतुर्भुज चंदेरिया सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a comment