उरई। स्वराज अभियान के तत्वावधान में डकोर ब्लाक के दौलतपुरा गांव में चैपाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
चैपाल को संबोधित करते हुए जिला महासचिव नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार में किसानों की हालत बद से बदतर है। उधर मोदी जी के अच्छे दिनों के आने का इंतजार करते-करते किसान आत्महत्या की कगार पर पहुंच चुका है।
चैपाल में जिलाध्यक्ष पंकज सहाय ने कहा कि किसानों की सबसे ज्यादा विडंबना बुंदेलखंड में है जहां या तो वे जमीन बेंचकर शहर की ओर पलायन कर रहे हैं या मौत को गले लगा रहे हैं। राज्य सरकार ने राहत चैक तो पहुंचा दीं हैं लेकिन उसकी ओर से यह गौर करने की कोई व्यवस्था नही है कि यह चैकें किसानों के हाथ में पहुंच रही हैं या नही। चैपाल में कोषाध्यक्ष कल्लन खां, दौलतपुरा के प्रधान बंटे, पूर्व प्रधान बृजलाल वर्मा, श्यामकरण, कार्तिक कठेरिया, विनोद वर्मा, भैया जी, सौरभ, जगदीश प्रसाद, गयादीन, रामदास, प्रभूदयाल, हरदयाल आदि उपस्थित थे।







Leave a comment