cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। टैंपो के टक्कर मारने से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जालौन-बंगरा रोड पर छह पुला के पास शनिवार की रात परवई निवासी मुलायम सिंह (35वर्ष) को एक टैंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में परिजन मौके पर पहुंच गये। पहले उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी उनको बचाया नही जा सका।

Leave a comment