जालौन-उरई। देवनगर चैराहे पर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए मुस्लिम समुदाय के युवा नेता इंमरान अंसारी ने अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभी देवी मूर्तियों को चुनरी ओढ़ा कर एक होने का संदेश दिया। तो वहीं, समाजसेवी अनिल पुरवार द्वारा देवी भक्तों को केले एवं ठंडे जल का वितरण किया। इसके अलावा भी नगर में दर्जनों स्थानों पर लोगों ने पंडाल लगाकर देेवी भक्तों के नाश्ते आदि का इंतजाम किया। इतना ही नहीं सभी देवी भक्तों को ठंडा पानी तथा शरबत भी पिलाया गया। इस मौके पर सपा नेता इमरान अंसारी, अखिल रेजा, प्रतीक चंसौलिया, अज्जू शिवहरे, शैलेंद्र चंसौलिया, बृजेश सिंह यादव, गोपाल पुरवार, जीशान अंसारी, कमल सोनी, अमित सोनी, रामू सोनी, नाना महाराज, कपिल चंसौलिया, जैद सिद्दीकी, राम नरेश पुरवार, पवन कुशवाहा, रमाकांत निरंजन गायर आदि ने प्रमुख रूप से प्रसाद वितरण में सहयोग किया।







Leave a comment