कोंच-उरई। मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व नगर भर में सबसे पहले मैया की यात्रायें अपने अपने इलाकों में घर घर पहुंचीं और मैया के स्वागत में नगरवासियों ने पलक पांवड़े बिछाने में कोई कोर कसर नहीं रख छोड़ी। यह जान कर कि मैया उनके द्वार आ रही हैं, बेटियों ने अपने दरबाजे बुहार कर सुंदर सुंदर रंगोलियां सड़कों पर सजाईं ताकि मैया का स्वागत सत्कार किया जा सके। नईबस्ती में आस्था, कंचन, सोनिया, प्रियंका पटेल, निक्की पटेल, बर्षा पटेल, अमन रिछारिया, रागनी कुशवाहा, रेनू राठौर, सोनम राठौर, शालिनी राठौर, प्रीति, नैंसी, दीपा गोयल, शिखा गोयल, राखी कुशवाहा, ऋतु, नंदिनी, शोभा पटेल, ममता, स्वांति गोयल, संभव खरे, शालू चतुर्वेदी, दिव्या गोयल, पुष्पा गोयल आदि बच्चियों ने उम्दा रंगोली सजाने में घंटों मशक्कत की लेकिन उनके चेहरे पर थकान की एक सिलवट भी नहीं नजर आ रही थी और उनका उत्साह देखते ही बनता था।







Leave a comment