कोंच-उरई। मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के मौके पर निकाली गई सामूहिक शोभायात्रा में भक्तों ने स्वयंसेवी संगठनों और व्यक्तिगत रूप से कराये गये भण्डारों में जम कर प्रसाद छका। नक्टीमाता मंदिर पर, तिलकनगर में राधाबल्लभ मंदिर पर लंगर का आयोजन किया गया था, सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज के पास भी लंगर बांटा गया। यहां राईन कमेटी के लोगों ने ठंडे जल की भी व्यवस्था की थी। इधर, केलरगंज में भक्तों ने हलुवा प्रसाद बंटवाया, धनुषधारी मंदिर, रामलला मंदिर पर भी लंगर की व्यवस्था की थी। इस प्रकार कमोवेश दो दर्जन स्थानों पर लंगर और भंडारों की व्यवस्था की गई थी। नईबस्ती तिराहे पर घनश्यामदास अग्रवाल, प्रदीप, दीपक, पवन आदि द्वारा यात्रा में चल रहे लोगों के लिये ठंडे जल की व्यवस्था की गई थी। चंदकुआ पर त्रिदेव केबिल्स द्वारा लंगर की व्यवस्था कराई गई थी, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र बबेले, गीतेश शर्मा, सुनीलकांत तिवारी, राजा तिवारी आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे।







Leave a comment