12orai05उरई। दशहरे के एक दिन बाद हर वर्ष की तरह जय मां शेरावाली समिति के तत्वावधान में झांसी रोड स्थित रामनगर में जेके हाउस के पीछे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
जय मां शेरावाली समिति के अध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी जीतू पंडित ने कहा कि नवरात्र में 9 दिनों तक जगह-जगह माता रानी के भंडारे लगाये जाते हैं। इतने भंडारों की वजह से काफी प्रसाद खाने वाले न मिलने के कारण बर्बाद चला जाता है। इसीलिए उनकी समिति दशहरे के अगले दिन भंडारा आयोजित करती है। जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाया जा सके।
भंडारे में प्रमुख रूप से जीतू पंडित, रवि गुप्ता, विक्की परिहार, भोले, अंकित श्रीवास्तव, रत्नेश द्विवेदी, दिनेश, पवन, कुलदीप, किस्सू, हरीओम, नीलू, राहुल शुक्ला, राजकुमार, रूपेश आदि ने हाथ बटाया। हजारों लोगों ने प्रसाद छककर देवी मां के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Leave a comment