12orai03 12orai04उरई। मोहर्रम महीने के आखिरी दिन शिया समुदाय के लोगों द्वारा बजरिया से पूर्व निर्धारित रूट पर मातमी जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में पैगंबर साहब के नवासे हजरत हुसैन और हजरत हसन की कुर्बानी को याद करते हुए गमगीन अकीदतमंदों ने जिस तरह से मातम जताया उसे देखकर जहां एक ओर सभी समुदायों के लोग भावुक हो गये वहीं हजरत हसन और हजरत हुसैन के लिए शिया समाज के लोगों के समर्पण के नजारों ने उन्हें हिलाकर भी रख दिया।
इस जुलूस में छोटे बच्चों और नौजवानों ने हमेशा की तरह अपने बदन को जंजीरों से पीट-पीटकर और खंजरों से खरोच कर लहूलुहान किया। उनके मातम का यह मंजर दूसरे लोगों को विचलित कर देने वाला था। सभी ने उनके अपने महापुरुषों के बलिदान को लेकर जज्बे को अनुकरणीय करार दिया। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।
सभी जगह ट्रेनी सीओ रजनीश शर्मा, कोतवाल प्रभारी सुनील तिवारी, राजेंद्र नगर चैकी प्रभारी प्रमोद वर्मा, बल्लभ नगर चैकी प्रभारी अशोक पटेल, एसआई सुदीप कुमार, सिपाही उपेंद्र यादव, महेश यादव, चंद्रदेव यादव मोर्चा संभाले रहे।

Leave a comment