12orai06उरई। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की नव नियुक्त अध्यक्ष स्वाती सिंह ने क्षत्रिय समाज से कहा कि अगर अपनी बहू-बेटियों की इज्जत बचानी हो तो बसपा से हमेशा के लिए दूरी बना लें।
कुठौंद कस्बे में राधेश्याम वाटिका में क्षत्रिय महासभा द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाई गईं स्वाती सिंह ने कहा कि संकट के दौर में जब भाजपा ने उनके पति को निकाल दिया था और बसपा के नेताओं ने उनकी बेटी तक की अस्मिता को नही बख्शा था तो क्षत्रिय समाज के एकजुट होकर उनके साथ खड़े होने की वजह से ही उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा हो सकी। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज इस तरह की एक जुटता बनाये रखे तभी उसका मान-सम्मान बरकरार रह सकेगा।
स्वाती सिंह के पति और भाजपा के निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह ने कहा कि उन्होंने बसपा सुप्रीमों मायावती को लेकर कोई गलत बात नही कही थी लेकिन पार्टी ने कहा तो उन्होंने माफी मांग ली। फिर भी भाजपा ने उनका निकाल दिया लेकिन वे अपने दिल में भाजपा को कभी नही निकाल सकते। उन्होंने कहा कि नसीमुददीन और अन्य बसपा नेताओं ने उनकी 12 वर्ष की बच्ची और पत्नी को पेश करने का भाषण देकर सारी मर्यादाओं को कलंकित किया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक और सपा नेता केशव सिंह सेंगर, सपा नेता शीतल सिंह, आम आदमी पार्टी के नेता गिरेन्द्र सिंह और अंशुमन सिंह सेंगर सहित सभी दलों के सजातीय नेता जुड़े लेकिन यह कार्यक्रम मुख्य रूप से भाजपा का ही शो साबित किया जाता रहा।
शीतल सिंह सेंगर ने कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी में करोड़ो रुपया फूंक दिये लेकिन क्षत्रिय होने की वजह से उन्हें समाजवादी पार्टी में महत्व नही मिला। अब पूरे क्षत्रिय समाज का दबाव है कि वे भाजपा में शामिल हों इसलिए तीन-चार दिन में ही वे भाजपा ज्वाइन कर लेगें। नीतू सिंह बरी के पुरवा ने कहा कि क्षत्रिय समाज को भी राजनीति को लेकर एकराय बनानी होगी क्योंकि जिस समाज का अस्तित्व राजनीति में नही होता उसका दर्जा गिर जाता है लेकिन यह सोचना है कि राजनीति किसके लिए की जाये जिससे समाज के हित पूरे हों। इस कसौटी पर कसने पर भाजपा ही सबसे खरी दिखेगी।
कार्यक्रम में कुठौंद के पूर्व प्रधान बृजेंद्र सिंह, मौजूदा प्रधान विवके सिंह चैहान ने भी विचार प्रकट किये। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक पृथ्वीराज सिंह चैहान ने आभार जताया।

Leave a comment