जालौन-उरई । विभिन्न अपराधों में लिप्त 5 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्यवाही की।
कोतवाली प्रभारी फुंदन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ शातिर अपराधी जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। ऐसे पांच लोगों के खिलाफ गुुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है। जिन लोगों के खिलाफ गंुडा एक्ट की कार्यवाही की गई है उनके नाम क्रमशः इल्यास व नूरउद्दीन निवासीगण मोहल्ला खटीकान भिल्ला व शहजाद निवासीगण मोहल्ला चिमनदुबे एवं ऋषभ त्रिपाठी निवासी मोहल्ला चुर्खीबाल हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों से शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो सकता था।

Leave a comment