उरई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर एट टोल प्लाजा के निकट झांसी की तरफ जा रही बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया ऊपर से गुजर जाने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गये। हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

truck-accident

बताया जाता है कि बाइक सवार लोग उरई से झांसी जनपद के समथर कस्बा जा रहे थे। जैसे ही बाइक टोल प्लाजा के पास पहुंची। तेज गति में आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार लोग उछलकर सड़कर पर गिरे। ट्रक का पहिया ऊपर से गुजर जाने से रामवती (50) पत्नी सुखई निवासी समथर की मौके पर ही मौत हो गई। जिसने भी हादसे के मंजर देखा उसके होश उड़ गये। बाइक चालक व उस पर सवार रामशरण भी घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, परंतु तब तक ट्रक का चालक भाग गया था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे की वजह से काफी देर ट्रक हाइवे यातायात व्यवस्था बाधित रही। मृतका के शव को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Leave a comment