उरई,  : चुर्खी थाना क्षेत्र में ग्राम गुढ़ा खुर्द में नून नदी में गिरने से 52 वर्षीय एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। वह चेकडैम की पट्टी पर चढ़कर नदी पार करने की कोशिश कर रहा था। परंतु इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में जा गिरा। देर शाम वह जब गांव नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह नदी में उसका शव उतराते मिलने के बाद लोगों को हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

ग्राम गुढ़ा खुर्द निवासी लालराम पाल (52) पुत्र हरि प्रसाद पाल शुक्रवार बाजार में खरीददारी करने के लिये उरई आया था। गांव से गांव के रास्ते मे नून नदी पड़ती है। या तो लोग नाव के सहारे नदी पार कर करते हैं या फिर पानी घुसकर निकलते हैं। नदी पर चेकडैम भी बना है। चेकडैम की पट्टी पर चढ़कर लोग नदी पार कर जाती है। उरई से लौटते पर लालाराम चेकडैम की पट्टी के सहारे नदी पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। देर शाम तक जब लालाराम घर नहीं पहुंचा तो परेशान परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह नदी के पानी में उतराते हुए उसका शव मिला। परिवार वालों को इसकी सूचना मिली तो बदहवास हालत में वे मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी से शव बाहर निकलवाया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मामले को हादसा करार दिया। हालांकि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पूरी तरह से साफ होगी।

Leave a comment