जालौन,उरई : सरकार के निर्देशों के बाद भी नगर में संचालित पेट्रोल पंपों पर 500, 1000 के नोटों को नहीं लिया जा रहा है। फुटकर न होने का बहाना बनाकर लोगों से ये नोट नहीं लिए जा रहे हैं।
500, 1000 के पुराने नोटों पर रोक लगाने के बाद उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने 500, 1000 के इन नोटों को 24 नवंबर तक सरकारी चिकित्सालयों, पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशनों समेत कुछ स्थानों पर चलाने की अनुमति दी थी। केंद्र सरकार के आदेश के बाद भी जनसमस्या के मद्देनजर अधिकांश पेट्रोल पंप संचालक 500, 1000 के पुराने नोटों को नहीं चला रहे हैं। फुटकर न होने की बात कहकर वह नोट से कम धनराशि का पेट्रोल, डीजल नहीं देते हैं। 500 या 1000 का पेट्रोल, डीजल हर कोई डलवाता नहीं है। इसके इतर फुटकर रुपये लेकर तमाम लोग पहुंचते हैं उनको पेट्रोल, डीजल दिया जाता है लेकिन इन मिलने वाले रुपयों को वापस न किए जाने से उपभोक्ताओं से नोकझोंक होती रहती है। बटुकनाथ शुक्ला, रामप्रकाश, अर¨वद सोनी, दीपक सोनी, रामशंकर, प्रवीण शुक्ला, जगपाल यादव ने बताया कि कई लोग फुटकर नोट लेकर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल पंप संचालक किसी अन्य के 500, 1000 का नोट देने पर उसे वापस नहीं करते हैं। उप जिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव ने कहा कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।





Leave a comment