कोंच;जालौनद्ध। माह नवम्बर जिसे यातायात माह के नाम से जाना जाता है लगभग समापन की ओर है पर नहीं दी गई कहीं जानकारियाँ कोंच नगर व क्षेत्र के लोग नहीं जानते है कि नवम्बर माह यातायात के नाम से जाना जाता है नगर की व्यस्तम सड़को पर फर्राटे से तीन तीन सवारी लेकर दौड़ रही है बाइके इतना ही नहीं एक हाथ से बाइक ड्राईव की जा रही है तो दूसरे हाथ से चलते चलते मोबाइल पर बात हो रही है बाईक चालक नहीं फोर व्हीलर चालक भी नियम कानून तोड़कर कर रहे है ड्राइव किस ओर चलना चाहिये कौन सी साईड है या फिर आगे वाले वाहन को क्राॅस करना है तो किस ओर से इन सब पर नहीं जाता है कोई ध्यान यही वजह है कि आये दिन नगर में चन्दकुंआ चैराहा सागर चैकी रेलवे क्राॅसिंग व क्रय विक्रय तिराहा आज कल घटनाओं के केन्द्र बने हुये है जहाॅ प्रत्येक दिन वाहन दुर्घटनायें हो रही है। नगर के युवा समाजसेवी अनिल यादव मजदूर संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव भाजपा मण्डल अध्यक्ष दशरथ पटेल ने बताया कि वैसे तो नगर में पुलिस को सदैव ऐसे लोगो पर सख्ती करनी चाहिये जो नियम कानून की धज्जियाँ उड़ाते है पर माह नवम्बर जो कि यातायात का माह है इसमें भी सख्ती से यातायात के नियमो का पालन कराना चाहिये।

Leave a comment