पुखरांया। भाई, भाई झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर हादसा हो गया है। मदद करनी है। यह कहते हुये स्थानीय लोगों ने दौड़-दौड़कर मदद करते हुये लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद जब इसकी जानकारी रेल प्रशासन को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचा और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
रविवार की सुबह झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर हुए हादसे में जहां ट्रेन में फंसे यात्रियों में चीख पुकार मची हुई थी। वहीं जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने निस्वार्थ गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरु कर दिया। उनका बस एक ही मकसद था कि वह अधिक से अधिक लोगों को बचा लें। दूसरी ओर जब इसकी जानकारी आरपीएफ, जीआरपी, रेल प्रशासन, जिला प्रशासन, सेना और एनडीआरएफ को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और तुरन्त राहत कार्य शुरु कर दिया। ट्रेनों में फंसे लोगों को कोच काटकर बाहर निकाला। लगातार दस घंटे बीतने आर है। प्रशासन और ग्रामीण ट्रेन में फसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है। यहां तक कि ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों से खाना और पानी लेकर लोगों तक पहुंचाया। 







Leave a comment