पुखरांया। झांसी-कानपुर रेल लाइन पर हुए ट्रेन हादसे को बसपा सुप्रीमो मायावती ने दर्दनाक और बेहद दुखिद बताया है। यह हादसा क्यों हुआ है इसके लिये मायावती ने उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर हुए हादसे को दुःखद बताते हुये कहा कि इस हादसे में 100 लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में बुरी तरह घायल है। उनकी पार्टी केन्द्र सरकार से मांग करती है कि घायलों को बेहतर इलाज मिले। मृतक और घायलों के परिवार के लोगों को उचित आर्थिक सहायता भी दी जाये। दुर्घटना का कारण पता कर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाही हो सके। जिससे इस प्रकार की घटना दोबारा न हो सके। 







Leave a comment