पुखरांया। जाकौ राखों साईयां। मार सके न कोई। यह कहावत उस समय नजर आई जब झांसी-कानपुर रेल लाइन पर हुए ट्रेन हादसे में फंसी एक महिला को आठ घंटे बाद जिंदा निकाला गया। इसके बाद उसे मौके पर पहुंची टीम ने उपचार देना शुरु कर दी।
रविवार की सुबह ट्रेन 19321 इन्दौरा-पटना एक्सप्रेस के आधा दर्जन कोच पटरी से उतर गये थे। जिसमें कोच एक दूसरे के ऊपर चढ़ गये। इन्ही कोचों में सैकड़ों यात्री फस गये थे। इन्हीं एक महिला यात्री भी फंसी हुई थी। जिसे बचाव राहत के लिये लगी टीमों ने जिंदा निकाल लिया है। कोच में फंसी महिला जब बाहर निकली तो स्वयं को जिंदा देखकर अचम्भित हो गई। महिला यात्री को जिंदा निकालने के बाद डाॅक्टरों ने उसे उपचार देना शुरु कर दिया।







Leave a comment