पुखरांया। अरे रेल राज्यमंत्री जी। यह क्या, आप आये और हमारी तरफ मुड़कर देखा भी नहीं। यह कहना उन यात्रियों का है जो दर्द से तड़प रहे थे। दरअसल हमारे रेल राज्यमंत्री झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर हुए हादसे के घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने औपचारिकता निभाई और चले गये।
रविवार की दोपहर का समय था। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर हुए हादसे में घायल दर्द से तड़प रहे थे। घटना की जानकारी होने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी कर निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचे रेल मंत्री ने खानापूर्ति करते हुये जांच कराने का आश्वासन तो दिया। लेकिन घायलों के पास उन्होंने जाकर पूछने का भी प्रयास नही किया। जिससे लोगों को कहते हुए सुना है कि ऐसे हैं हमारे राज्यमंत्री जिन्हें हमारी कितनी चिंता है। 







Leave a comment