पुखरांया। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर हुए ट्रेन हादसे में घायलों की मदद करने के लिये झांसी एसपी सिटी दिनेश कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों की मदद की।
झांसी- कानपुर रेल मार्ग पर हुए ट्रेन हादसे की जानकारी जैसे झांसी जिला पुलिस प्रशासन को हुई तो झांसी एसएसपी अखिलेश चैरसिया के निर्देश पर एसपी सिटी दिनेश कुमार अपने हमराह टीम के साथ घटना स्थल की ओर निकल पड़े। घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने पहले इस घटना को दर्दनाक बताया और फिर कोचों में फसे लोगों को बाहर निकालने में प्रशासन की मदद की। घटना स्थल पर मौजूद लोग आक्रोशित न हो इसके लिये उन्होंने सुरक्षा व्यवसथा भी की। train-story-jpg6

Leave a comment