0 प्रखर बुद्धि पुरस्कार मिला सिद्वांत पटेल को, वर्षा को मिला बौद्धिक ज्ञान पुरस्कार
0 सांत्वना और प्रेरणा पुरस्कार के अलावा ज्योतिर्मय पुरस्कार बांटा गया
0 कार्यक्रम के दौरान मिर्जा साबिर ने बढ़ाई गीत और गजल की मिश्रित धारा
20orai01 20orai02 20orai03 20orai04उरई। डाॅ. दिनेश द्विवेदी की स्मृति में प्रखर बुद्धि और बौद्धिक ज्ञान के पुरस्कार बांटे गये। प्रखर बुद्धि पुरस्कार टाॅपर सिद्धांत पटेल और बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता जीतने वाली वर्षा, शिवानी, वैष्वणी समेत 33 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया गया जो बेहतर परिणाम देने में असफल रहे।
पुरस्कार समारोह केशवदेव तिवारी महाविद्यालय गोहन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ उन्हं समाजिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए भी सदैव प्रयत्नशील रहना होगा। प्रमुख अतिथि के पूर्व सदर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि कोई भी क्षेत्र हो सफलता पाने के लिए लगन और कर्तव्यनिष्ठा की जरूरत होती है। समाज में ऐसे भी लोग है जो दूसरों को उपदेश देते नही थकते लेकिन स्वयं के आचरण में कोई बदलाव नही लाते। स्तंभकार केपी सिंह पुरस्कृत विद्यार्थियों को अतीत की ओर ले गये। कहा कि डाॅ. अंबेडकर ने न्यूनतम अंकों के साथ हाईस्कूल, इंटर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसी प्रकार महागणितज्ञ रामानुजन सिर्फ इंटर पास थे लेकिन उन्होंने जो किया आज वह उदाहरण है। जो विद्यार्थी परीक्षा में सफल नही हुए इसका मतलब यह न निकाला जाए कि वह सफलता पाने वालों से कहीं कम है। यादव महासंघ के प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने सभी को सराहा। प्रखर बुद्धि पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अरविंद चच्चू व सचिव डाॅ. अंकुर शुक्ला ने गांव की उन लड़कियों की हौसला अफजाई की जिन्होंने अपनी मेहनत से सफलता अर्जित की। प्राचार्य डाॅ. राकेश द्विवेदी ने कर्तव्य और संकल्प पर बल दिया। इस मौके को खास बनाने में गायक मिर्जा साबिर बेग और उनकी पुत्री शालिनी मिर्जा की भी भूमिका रही। अतिथियों ने सामूहिक रूप से प्रखर बुद्धि पुरस्कार के लिए बीएससी विद्यार्थी सिद्धांत पटेल और बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की विजेता वर्षा सिंह, शिवानी तथा वैष्वणी यादव को नकद धनराशि तथा प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रबंधक डाॅ. मालती द्विवेदी, शशिकांत द्विवेदी, अभय भदौरिया, रजनीकांत, कुक्कू खजुरी, संजीव गुर्जर, धीरेंद्र सेंगर, रवि शुक्ला, एसपी शुक्ला, केएम शुक्ला, करुणा सागर, शैलेंद्र, श्याम सिंह राजपूत, रामकुमार, पृथ्वीराज, दिलीप झा, विपिन, ऋतु, शक्ति, सिम्मी, प्रवीण त्रिपाठी, मौजूद रहे। संचालन डाॅ. कुमारेंद्र सिंह सेंगर ने किया। कर्तव्यनिष्ठ पुरस्कार साधना सिंह और रोशनी देवी को दिया गया।
सांत्वना पुरस्कार विजेता
सितेंद्र कुमार, संदीप, हर्ष मिश्रा, विवके सिंह, अंकित यादव, अनुज प्रताप भदौरिया, अमन दुबे, गगन वर्मा, जयवीर सिंह, नीरज पाल।
प्रेरणा पुरस्कार विजेता
अभिषेक यादव, आरती देवी, सोहित यादव, अभिषेक पाल, अर्पित तिवारी, कुलदीप सिंह, राजन सिंह, शिवानी राजपूत, स्वाति मिश्रा, शिवांश तिवारी, कर्णवीर, आरधना, ज्ञानेंद्र कुमार, रितु सेंगर, गौरी तिवारी, आकांक्षा भदौरिया, पूर्जा वर्मा, अमीषा, प्रियंका देवी और मोहिनी गुप्ता।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए दिया जाने वाला ज्योतिर्मय पुरस्कार 38 छात्र-छात्राओं को बांटे गये। पुरस्कार पाने वालों में हैं- आस्था त्रिपाठी, हर्षित द्विवेदी, सचिन गुप्ता, साधना देवी, खुशबू यादव, सौरभ तिवारी, विनीता देवी, शालिनी देवी, प्रशांत कुमार, रश्मि गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, पूजा वर्मा, रक्षा देवी, कामना, संध्या कुशवाहा, खुशबू राजपूत, सीता चतुर्वेदी, नेहा देवी, आमिर सोहेल, मोनिका सेंगर, शानू देवी, दीक्षा उपाध्याय, लवली, शिवम देवी प्रमुख हैं।
एक ही गांव की दो बेटियों ने पाई सफलता
बीएमटी इंटर काॅलेज आटा में कक्षा ग्यारहवीं की पढ़ाई कर रही वर्षा सिंह तथा शिवानी सिंह भदरेखी गांव की रहने वाली हैं। बौद्धिक ज्ञान प्रतियागिता में वर्षा ने 89 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। शिवानी को 80 अंक मिले जिसे दूसरा स्थान मिला। इसी स्कूल की वैष्वणी यादव ने 77 अंकों के साथ तीसरा स्थान ग्रहण किया। पहली बार ऐसा हुआ जब किसी एक ही स्कूल के विद्यार्थियों ने पहले तीनों स्थानों पर जगह बनाई।

Leave a comment