उरई। उरई-राठ मार्ग पर सोमवार को अधाधुंध भाग रही जीप ने मुहम्मदाबाद के पास एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद जीप चालक गाड़ी तेज करके भाग निकला।
घायल युवकों के नाम सौरभ (20 वर्ष) पुत्र हुकुम सिंह और राम भजन (18 वर्ष) पुत्र राज बहादुर निवासीगण सुनहटा बताए गए हैं। दोनों के सिर में गंभीर चोटें हैं। उनको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।







Leave a comment