उरई। रामपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत जगम्मनपुर में गृह कलह से तंग महिला ने सोमवार को सुबह कुए में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
उक्त ग्राम में सीताराम की पत्नी मीरा देवी (55 वर्ष) अपने चार बेटों में बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से रोज-रोज कलह होने के कारण ऊब चुकी थी। लेकिन उनके बेटे यह अन्दाजा नहीं कर पाए कि वे इतना बड़ा कदम उठा लेंगीं। मीरा देवी जब बेटों को समझाते-समझाते थक गईं तो आज सबेरे उन्होंने कुए में छलांग लगा दी। जब तक उनके बेटों को इसकी जानकारी हुई तब तक उनकी इहलीला समाप्त हो चुकी थी। जिससे घर में रोना-धोना मच गया।
पुलिस को खबर मिलने पर थानाध्यक्ष मिथलेश कटियार ने मौके पर पहुंचकर शव को कुए से बाहर निकलवाया और सीलबन्द कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।







Leave a comment