उरई। नेशनल हाइवे पर ऑल्टो गाड़ी पंचर होकर पलट गई। इसके बाद गाड़ी धूँ – धूँ  कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि राहगीरों ने ड्राइवर को पहले ही कांच तोड़कर कार के अंदर से निकाल लिया था वर्ना ह्रदयविदारक घटना हो सकती थी।

उरई में रहने वाला आकाश अग्रवाल शुक्रवार को दोपहर में ऑल्टो कार से एट कस्बे से लौट रहा था। बड़ागाँव के पास कार का  टायर पंचर हो गया जिसके कारण कार पलटकर हाइवे से नीचे गिर गई और आकाश उसमे फस गया। राहगीरों ने दौड़ कर कार का कांच तोड़ा, तब उसे बाहर निकाला जा सका। जैसे ही आकाश को सुरक्षित बाहर लाया गया वैसे  ही विस्फोट के साथ कार में भीषण आग लग गई। भयवाह माहौल बन गया और लोगो की भीड़ जलती हुई कार को देखने के लिये जमा हो गई। दमकल गाड़ी पहुची तब तक कार राख में तब्दील हो चुकी थी।

Leave a comment