उरई। ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। यह घटना जोल्हूपुर मोड़ रेलवे क्रासिंग केे पास हुई। युवक की उम्र 24 से 25 वर्ष होने का अनुमान है।
शुक्र्रवार को सुबह लोगों ने पटरियों पर जब शव देखा तब युवक के कटने की जानकारी हुई। खबर पाकर ज्ञान भारती चैकी के इंचार्ज विजय सिंह मौके पर पहुंचे उनके तमाम प्रयासों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जामा तलाशी में भी उसकी पहचान का कोई चिन्ह नहीं मिला चैकी इंचार्ज विजय सिंह ने बताया कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। जिससे पहचान में मुश्किल आ रही है। उन्होंने शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






Leave a comment