उरई। गत रविवार को कोंच कोतवाली के खेराबेड़ा गांव में शौच के लिए गई किशोरी के अपहरण की घटना का पटाक्षेप हो गया है। शुक्रवार को पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।
उक्त गांव में किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण के लिए तीतरा खलीलपुर के तीन युवकों को रिपोर्ट में नामजद कराया था। कोंच के एसएसआई मनोज कुमार ने इन में से मोहन और रामवीर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a comment