उरई। माधौगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी से जा रहे मां बेटे घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया।
17 वर्षीय राजन पुत्र भान सिंह स्कूटी पर अपनी मां को बैठाकर किसी काम से बाजार आया था। इस दौरान उसकी स्कूटी में तेज रफ्तार से चले आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे मां बेटे घायल होकर गिर पड़े। अफरा-तफरी में चालक ट्रैक्टर लेकर भाग जाने में सफल रहा।

Leave a comment