
उरई। बिजली के खंभे लादकर जा रहे ट्रैक्टर के पलट जाने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आटा थाने के ददरी गांव का एक ट्रैक्टर नलकूप कनेक्शन के लिए ट्राली में बिजली के खंभे लादकर जा रहा था। पालीटैक्निक के सामने ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया। जिससे बाबूराम (50 वर्ष) की नीचे दबकर मौत हो गई। घायल पवन (47 वर्ष) और चंदू (40वर्ष) को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।






Leave a comment