
उरई। कई महीनों से वेतन न मिलने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।
उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के कर्मचारी संघ जनपद जालौन के बैनर तले सहकारी समितियों में कार्यरत सचिव, आंकिक, विक्रेता, सहयोगी एवं चैकीदारों ने पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण कलेक्टेªट परिसर में नारेवाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। सहकारी कर्मचारी योगेन्द्र कुमार, सुभाष, राजेन्द्र, देवेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, शिवमोहन सिंह, उमाकांत बादल, महेन्द्र सिंह, मोहनलाल गौड़, नारायणदास, रामआसरे आदि तमाम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टेªट परिसर में धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामीणों क्षेत्रों में स्थित सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारी निरन्तर मेहनत करके किसानों को खाद्य बीज, एवं कीटनाशक तथा गेहूं खरीद आदि की सेवाएं प्रदान कर रही है। कड़ी मेहनत के बाद भी उन्हें समय से वेतन नही मिल रहा है। प्रदेशीय यूनियन के आवाहन पर धरना प्रदर्शन कर दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि समिति कर्मचारियोें को बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराया जाए, 25 हजार प्रति माह प्रति समिति लंबित मांग का शीघ्र निस्तारण कराया जाए, कर्मचारियों की सेवानिवृत आयु 62 वर्ष की जाए, नियमित वेतन की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर दस दिन के अंदर उनकी मांगों को निस्तारण नही किया गया तो जिले के सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर चले जाएगे।






Leave a comment