कोंच-उरई । आज सुबह एक युवक ने अपने ही घर की छत पर जाकर उस वक्त खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली जब घर में कोई नहीं था। पिछबाड़े जब लोगों ने उसे जलते देखा तो चिल्लते हुये उसके घर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। युवक को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भ्ज्ञर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर स्थित मुख्य राजमार्ग पर हरिओम शर्मा का घर है। आज सुबह हरिओम घर पर नहीं था और उसकी पत्नी मंदिर दर्शन के लिये गई थी। इसी बीच घर सूना देख हरिओम का 24 बर्षीय इकलौता बेटा अंकित घर की छत पर चढ गया और अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। घर के पीछे रामतलैया बस्ती के लोगों ने उसे जलता हुआ देख लिया और दौड़ कर चिल्लाते हुये उसके घर पहुंचे और किसी तरह उसकी आग बुझाई लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। हालांकि आग लगाने का कोई स्पष्टï कारण तो नहीं पता चल सका है जेकिन बताया गया है कि बढती उम्र के साथ बेरोजगारी के कारण वह अवसाद में रहता था और इसी बजह से उसने खुद को आग लगा ली। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई है।






Leave a comment