उरई। रेलवे स्टेशन के बाहर वाली जमीन पर अतिक्रमण की सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवा दिया। साथ ही अतिक्रमण दोबारा करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी।
आज सुबह आरपीएफ इंस्पेक्टर एके यादव को सूचना मिली कि स्टेशन के बाहर रेलवे की हद में मसजिद के पास कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे है। इस पर वे इंजीनियर विभाग के अभियंता नंदराम, रामबिहारी तथा आरपीएफ सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां केवल मजदूर ही मिले। कोई अतिक्रमणकारी नहीं मिला। इस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने मजदूरों को डांटते हुए वहां से भगा दिया। साथ ही वहां चेतावनी दी कि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। आरपीएफ उसे सीधे जेल भेजेगी। यदि किसी के पास जमीन के कागज या नक्शा है तो दिखा सकता है।






Leave a comment