उरई। विश्व हिन्दू परिषद जिला जालौन की बैठक जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिले व नगर प्रखंडों के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में संगठन के विस्तार व संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जिले के समस्त नगर निकाय चुनाव में विहिप एवं बजरंगदल व समस्त विहिप आयामों के पदाधिकारियों का सम्मान रखते हुए भारतीय जनता पार्टी टिकट वितरण में विहित की सहभागिता का सम्मान रखेगी तभी विश्व हिन्दू परिषद समस्त आयायों के साथ भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि अगर टिकट वितरण में विहिप के पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित न की गयी तो जनपद जालौन में विश्व हिन्दू परिषद अपने समस्त आयामों के साथ भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह चैहान, जिलामंत्री बलवीर सिंह चैहान, जिला कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश त्रिपाठी, बजरंगदल संयोजक मनुराज तिवारी, सह संयोजक बजरंगदल रवि राठौर, मातृशक्ति संयोजिका सुमन गोस्वामी, नगर अध्यक्ष बीरेन्द्र द्विवेदी, नगर मंत्री रामवीर राजावत, नगर अध्यक्ष जालौन भूपेन्द्र सिंह सेंगर, पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर, मीना वर्मा, केशर द्विवेदी, निर्मला वर्मा, अखिलेश, महेन्द्र शुक्ला, ओमशंकर परिहार, रामवीर सिंह, प्रदीप गुप्ता, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Leave a comment