उरई। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष संगीता सिंह के नेतृत्व में जिले भर से हजारों की संख्या में आई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील गेट से रैली निकाली जिसमें वजन दिवस का बहिष्कार करने व अपनी मांगों को पूरा करने का संकल्प लिया। कलेक्टेªट परिसर में धरने पर बैठकर नारेवाजी करते हुए लखनऊ में हुई बर्बता की निंदा की। उन्होने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी तथा दोषियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही नही होगी तब तक नियमति धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बाद में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। जिसमें लाठी चार्च व पानी की बौछार फेंकने वाले दोषी पुलिस कर्मियों एवं प्रसाशनिक अधिकारियों की जांच तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की। उन्होंने ने जिले की सभी आंगनबाड़ी कर्मचारियों से पुनः शनिवार को लखनऊ पहुंचने का आग्रह किया।

Leave a comment