कालपी(उरई )। रविवार को एमएसवी इंटर कालेज कालपी के परिसर में सामाजिक संस्था तहरीक ए फलह ए सुन्नियत आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में 25 जोड़ों का निकाह होते ही सभी एक दूजे के बंधन में बंध गए।
सामूहिक वैवाहिक समारोह के मुख्य अतिथि खानकाह बरकातिया महरारा एटा के सज्जादा नशीन सैयद अमीन मियां कादरी ने सभी नवविवाहिता जोड़ों को दुआ देते हुए कहा कि फिजूल खर्ची को रोकने के लिए चैथी बहार इजतमाई निकाह का कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। उन्होंने सच्चाई, नेकी एवं ईमानदारी से चलने के लिए सभी नवविवाहिता दूल्हा, दुल्हन को नसीहत दी। दारूल उलूम खानकाह मुहम्मदिया के प्रधानाचार्य मौहाना अशफाक ने कुरान पाक की तिलावत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। मौलाना उवैदुर्रहमान ने विभिन्न कमेटियों के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। हाजी यकबूल हसन, अतीन बरकाती, लईक बरकाती, शाहिद बरकाती, इनापत रहीस, बरकाती, इरशाद हाफिज इरशाद, हाजी मुजीव, बल्लू हाशमी आदि मंचासीन रहे।
घोड़ों पर निकली दूल्हों की बारात
वैवाहिक कार्यक्रम स्थल के लिए जब विख्यात दरगाह खानकाह मुहम्मदिया से 25 दूल्हों की घोड़ों में बैठकर बारात चली तो नजारा देखने लायक था रास्ते में बरातियों के साथ धर्मगुरू नात ए मुस्तफा पढते हुए चल रहे थे। सजी-धजी सामूहिक बारात जब निकाह स्थल पर पहुंची तो जोरदार स्वागत किया गया।
दुल्हनों को मिला जरूरी सामान
नवविवाहिता सभी 25 जोड़ों को कमेटी की ओर से ग्रहस्थी के जरूरी सामान फ्रिज अलमारी, वर्तन, कपड़े, जेवरात भेंट करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विवाह कमेटी ने बनाई दलों से दूरियां
सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम स्थल में कमेटी की ओर से राजनैतिक दूरिया बनाए रखी गई। किसी भी दल के बैनर, पोस्टर नही दिखलाई दिए। बरातियों एवं जनातियों महिलाओं, पुरूषों के अलग-अलग बैठने, खाने पीने तथा नाश्ते की व्यवस्था की गई थी।






Leave a comment