कुठौंद(उरई )। विकास खंड कुठौंद के ग्राम नीमगांव एवं जलालपुर में संपूर्ण स्वच्छता अभियान की टीमों के द्वारा पूरा कर दिया गया और गांव के सभी नागरिकों के साथ माह में एक बार प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार निरंजन के द्वारा खुली बैठक का आयोजन किया जाता है। जिसमें ज्यादा संख्या में बुजुर्ग व महिलाओं एवं पुरूषों को प्रधानमंत्री संपूर्ण स्वच्छ भारत मिशन योजना के बारे में जागरुक किया जा रहा है। जिसके साथ गांव जलालपुर में 28 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराकर लाभार्थियों को ग्राम प्रधान श्रीमती तारा देवी पत्नी संतोश कुमार एवं ग्राम विकास अधिकारी देवेन्द्र निरंजन के द्वारा चेकों का वितरण कर दिया गया है। वहीं नीमगांव में 26 शौचालयों का कार्य पूरा कराकर चेकों का वितरण कर दिया गया। जिससे शौचालयों की चेकें पाकर लाभार्थियों में खुली का माहौल देखा गया और नीमगांव का मजरा ओडीएफ घोषित हो गया है।

 

Leave a comment