उरई। रविवार की रात पुलिस को बदमाशों की फायरिंग का झूठा सूचना देने वाले ग्रामीण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
रामपुरा थाने के हिम्मतपुर गांव के निवासी शिववीर सिंह ने रात को 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को यह खबर दे दी कि उसके गांव में बदमाश घुस आये है जो अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं। रामपुरा थाने में सूचना से हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष मिथलेश कटियार आनन-फानन फोर्स लेकर हिम्मतपुर पहुंच गये। लेकिन न तो किसी ग्रामीण ने बदमाश की आमद और फायरिंग की पुष्टि की और न ही दूर-दूर तक देखने के बावजूद पुलिस की निगाह में संदिग्ध लोग चढ़ सके। इसके बाद थानाध्यक्ष ने शिववीर सिंह को हिरासत में ले लिया। उसे थाने लाकर पूंछतांछ की जा रही है तांकि पता चल सके कि उसने ऐसी झूठी सूचना क्यों दी।





Leave a comment