उरई। कोटरा कस्बे में दरोगा बनकर आये चार सौ बीस ने एक सर्राफ को हजारों रुपये का चूना लगा दिया। मंगलवार को कोटरा को भानचैक मुख्य बाजार में बाबूलाल सर्राफ की दुकान पर एक ठग अपने को दरोगा बताकर सोने-चांदी के गहने देखने लगा। उसने दुकानदार से कहा कि उसकी तैनाती स्थानीय थाने में ही है। वह इन जेवरातों को अपनी पत्नी को दिखाने के लिए ले जा रहा है वे जितने गहने पसंद करेगीं उतना का पैसा और शेष गहने कुछ देर में दे जाऊंगा। इस झांसे में वह 15 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी का सामान बैग में रखकर ले गया। जब एक घंटा तक वह नही आया तो दुकानदार ने थाने जाकर पता किया। जिस पर फर्जी दरोगा का भेद खुला। दुकानदार ने थाने में सूचना दे दी है।







Leave a comment