उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदन कर्ताओं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजनों को स्वीकृत ट्राइसाइकिलों का वितरण किया गया। जिसमें 20 दिव्यांग उपस्थित थे। जिन्हें जिलाधिकारी ने ट्राइसाइकिल देकर रवाना किया। जिन लाभार्थियों को ट्राई साईकिल वितरित की गई है उनमें श्यामसुंदर गांधी नगर कोंच, मोहम्मद उमर भट्टीपुरा कालपी, विजय करन सिंह औंता, देवीदयाल लहूर, छोटी बहू अकबरपुर इटौरा, फूलवती बघौरा, मनोरमा कोटा मुस्तिकल, रामदेव सिंह दहलखंड, भगवंतादेवी अटरिया, श्यामबिहारी पहाड़पुरा, लालीदेवी ऐको, सतेन्द्र कुमार खुटैला, सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लाभार्थियों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जो दिव्यांगजन आज नही आ पाए है उन्हें बाद में ट्राई साइकिलों का वितरण किया जाएगा।

Leave a comment