
कोंच-उरई । निकाय चुनाव में पार्टियों का सिंबल लेने के लिये प्रत्येक दल में भारी मारकाट मची है और दावेदार लखनऊ में नेताओं की गणेश परिक्रमा करने में जुटे हैं। इसी बीच सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है और युवा नेता पारस वर्मा के नाम पर मोहर लगा दी है। इस नाम की पुष्टिï सपा की स्क्रीनिंग कमेटी के मुखिया सरनाम सिंह यादव ने भी कर दी है। दिलचस्प यह है कि जिले से भेजे गये पैनल में पारस का नाम नहीं होने के बाबजूद वह उन सभी दावेदारों जो पारस के मुकाबले काफी भारी भरकम थे, को पीछे धकेलते हुये अपना टिकिट फाइनल करा कर लौटे हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद कोंच आने पर पारस का यहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया है। इधर, 16 वार्डों में सभासदों के भी टिकिट फाइनल हो गये हैं, जबकि 9 वार्डों में अभी मंथन चल रहा है।
धीरे धीरे निकाय चुनाव की सरगर्मियां रंगत पकड़ती जा रहीं हैं, राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के नामों को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता है और इसी बीच सपा आलाकमान ने कोंच से पारस वर्मा का नाम फाइनल कर राजनैतिक पंडितों के गणित को गड़बड़ा कर रख दिया है। चर्चाओं में बताया गया है कि पारस वर्मा का नाम जिले से भेजे गये पैनल तक में नहीं था इसके बाबजूद उनके नाम पर मोहर लगना बाकई काफी दिलचस्प है। हालांकि सपा स्क्रीनिंग कमेटी के स्थानीय संयोजक सरनाम का कहना है कि न केवल उनका नाम बल्कि सातों नाम जिन्होंने आवेदन किये थे, पैनल में गये थे। बहरहाल, पारस के टिकिट को लेकर युवा लॉबी में काफी उत्साह है और आज जैसे ही उनका काफिला कोंच आया उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान राहुल यादव, शिवी, सारिक मंसूरी, रहीस यादव, मृदुल दांतरे, प्रदीप भदौरिया, बादाम भदौरिया, राजीव यादव, ऋषि झा, प्रशांत मिश्रा, सुमित झा, कुलदीप सोनी, पारस याज्ञिक, धर्मेन्द्र बाबा, कोमल, जितेन्द्र बुंदेला, भीम याज्ञिक आदि मौजूद रहे।
कोंच व नदीगांव में अध्यक्ष पद के दो-दो, सभासद के कुल 55 पर्चे खरीदे गये
कोंच-उरई । निकाय चुनाव में नामांकन के लिये लंबा वक्त देने के चलते संभावित प्रत्याशियों के लिये नामांकन भर कर दाखिल करने के लिये पर्याप्त समय है जिसके कारण आज तीसरे दिन भी एक भी नामांकन पत्र किसी प्रत्याशी द्वारा दाखिल नहीं किया गया। सभासदों के जरूर काफी पर्चे बिके। आरओ एवं निकाय नामांकन में लगे एआरओ के लिये चाय पानी की व्यवस्था अब काफी ठीक हो जाने के कारण वे खुश दिखे।
निकाय चुनाव में नामांकन के लिये आज तीसरा दिन था। सुबह ग्यारह बजे से ही आरओ व एआरओ अपने अपने काउंटरों पर जम गये थे लेकिन आज भी नामांकन दाखिल करने से संभावित प्रत्याशियों ने परहेज किया और तीसरा दिन भी खाली गया, अलबत्ता पर्चों की खरीद जरूर ठीक ठाक हुई। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये आज दो लोगों पारस वर्मा तथा संतराम निवासीगण गांधीनगर ने पर्चों की खरीद की। नदीगांव नगर पंचायत में भ्ज्ञी दो पर्चें बिके जो खयाली प्रसाद तथा रोशन ने खरीदे। सभासद के कोंच में 51 पर्चें खरीदे गये जिनमें कोंच पालिका में वार्ड सं. 1 में 1, 2 में 1, 3 में 5, 4 में 1, 5 में 2, 6 में 3, 7 में 1, 8 में 3, 9 में 2, 10 में 7, 11 में 4, 12 में 2, 13 में 3, 14 में 4, 15 में 2, 16 में 1, 17 में 1, 21 में 2, 22 में 2, 23 में 1, 24 में 3 पर्चे बिके। नदीगांव नपं में वार्ड सं. 1 में 2, 3 में 1, 6 में 1 पर्चे खरीदे गये। एसडीएम सुरेश सोनी तथा तहसीलदार भूपाल सिंह काउंटरों पर जाकर स्थिति का जायजा लेते रहे।







Leave a comment