उरई। निकाय चुनाव में नगर पंचायत कोटरा से पूर्व सैनिक को टिकट न दिए जाने से नाराज समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव ने इस्तीफा दे दिया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में जितेन्द्र सिंह यादव ने अवगत कराया है कि समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से कोटरा नगर पंचायत से पूर्व सैनिक मधुसूदन सिंह उर्फ मुन्ना परिहार का अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांगा था। जनपद में करीब 16 हजार पूर्व सैनिक व 15 हजार वर्तमान सैनिक होने के कारण जालौन जिले से सैनिक जनपद का दर्जा प्राप्त है इसके बाद भी पूर्व सैनिक को टिकट नही दिया गया। जबकि जिलाध्यक्ष व प्रभारी ने जिला स्तर पर कमेटी बनाकर कोटरा नगर पंचायत का सर्वे कराया था। जिसमें पूर्व सैनिक के पक्ष में 80 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया था और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल सत्यवीर सिंह यादव ने भी सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि जनपद के पूर्व सैनिकों को सम्मन दिलाने में असमर्थ रहे है इसलिए समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के सभी पदों से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का सच्चाई सपाई बनकर कार्य करता रहूंगा।

Leave a comment